अभनपुर-राजिम मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को बेरहमी से कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, आंतें आई बाहर, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A young man was brutally crushed by a speeding vehicle on the Abhanpur-Rajim road, resulting in a painful death on the spot, his intestines protruding, and mourning. Police are investigating.
रायपुर/अभनपुर : अभनपुर-राजिम मार्ग पर लापरवाही और अधूरे निर्माण का खामियाजा एक और घर को उजाड़ गया. बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में जवाईबांधा निवासी 20 वर्षीय जिनेंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जब एक अज्ञात वाहन ने उसे बेरहमी से कुचल दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क निर्माण के चलते बने खतरनाक जर्क ने संतुलन बिगाड़ दिया और पीछे बैठा जिनेंद्र सड़क पर जा गिरा. इससे पहले कि वह संभल पाता. पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. और सब कुछ पलभर में खत्म हो गया.
इस मार्ग की बदहाल स्थिति कोई नई बात नहीं है. पिछले दो साल से ज्यादा समय से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य लगातार हादसों को न्योता दे रहा है. गड्ढे, असमान सतह और बिना किसी चेतावनी संकेत के बने जर्क अब लोगों के लिए मौत का कारण बनते जा रहे हैं.
हादसे के बाद अभनपुर पुलिस ने शव को मर्चुरी में भेज दिया. वहीं, फरार अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
हर हादसे के बाद उठते हैं सवाल- लेकिन जवाब अब तक नहीं... आखिर कब पूरी होगी ये सड़क? और कब थमेगा इन मासूम जिंदगियों का यूं सड़कों पर खत्म होना?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



