गर्लफ्रेंड के घर मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने शख्स को किया नंगा और कर दी पिटाई, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, हिरासत में 5 लोग

A young man went to meet his girlfriend, her family members stripped him naked and beat him up, made a video and made it viral on social media, 5 people arrested

गर्लफ्रेंड के घर मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने शख्स को किया नंगा और कर दी पिटाई, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, हिरासत में 5 लोग

सक्ती : छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से उसके घर मिलने के लिए पहुंचा था. जब यह बात परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को नंगा करके पीटा. इतना ही नहीं इसका वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई और मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. यह मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली का' है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 21 साल के ग्राम देवगांव निवासी युवक को एक नाबालिग लड़की के परिजनों नंगा कर पीटा. बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों ही रिलेशनशिप में थे. जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो परिजनों ने ये हाल किया. वहीं 8 अप्रैल को परिजनों की इस हरकत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने एक्शन लिया और पांच लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस परेशान करने वाली घटना में डभरा के रहने वाले राहुल, जो अनुसूचित जाति सतनामी समुदाय से हैं. एक अन्य पिछड़ा वर्ग की 16 साल की लड़की से मिलने गए थे. वहीं जब लड़की के परिजन ने राहुल को अपने घर में देखा. तो वे बेहद गुस्से में आ गए.
गुस्से की वजह से उन्होंने राहुल को नंगा कर दिया. इसके बाद राहुल को रस्सी से बांधकर चप्पलों, केबलों और पाइपों से बुरी तरह से पीटा गया. 9 अप्रैल को राहुल को फिर से नंगा किया गया और गांव की सड़कों पर उसकी सरेआम पिटाई की गई. जिससे यह घटना और भी गंभीर हो गई. राहुल को रायगढ़ जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस तरह की घटना समाज में गंभीर चिंताओं को जन्म देती है और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरुरत है.
एक वायरल वीडियो में आंचल को एक पेड़ के नीचे एक चबूतरे पर बैठे देखा जा सकता है. जबकि एक व्यक्ति उसे बेरहमी से पीट रहा है. दूसरे वीडियो में आंचल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लड़की के माता-पिता ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और फिर दूसरों को बुला लिया. जिसके बाद उसे पूरी रात पीटा गया. 

एसपी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(2) (हत्या का प्रयास), 296 (अश्लील कृत्य), 351(2) (आपराधिक धमकी), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 191(2) (दंगा) के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB