पहली बार ड्यूटी जॉइन करने के लिए घर से निकला युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
A young man who left home to join duty for the first time met with a road accident, was hit by an unknown vehicle, his condition is critical
गरियाबंद/देवभोग : बिजली विभाग में नई नौकरी की खुशी लिए अमलीपदर जा रहा युवक लक्ष्मण यादव सड़क हादसे का शिकार हो गया. यह हादसा देवभोग-अमलीपदर मुख्य मार्ग पर स्थित सीतलीजोर चौक के पास सुबह हुआ. जब युवक अपनी ड्यूटी जॉइन करने के लिए घर से निकला था.
चश्मदीदों के मुताबिक लक्ष्मण यादव को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर ही गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के फौरन बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल हालत में लक्ष्मण यादव को देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देवभोग बीएमओ ने युवक की हालत नाजुक बताई और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर करने की अनुशंसा की. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे.
लक्ष्मण यादव की नौकरी का पहला ही दिन हादसे में तब्दील हो जाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



