शहर के बीचो बीच चल रहा गंदा काम, देखकर भड़के आसपास के लोग, मचा बवाल, लॉज मालिक और विवाहित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Illicit activities were underway right in the heart of the city; local residents were outraged upon discovering this, leading to a commotion, and the police arrested the lodge owner and a married woman.

शहर के बीचो बीच चल रहा गंदा काम, देखकर भड़के आसपास के लोग, मचा बवाल, लॉज मालिक और विवाहित महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमातपारा में मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में कथित संदिग्ध गतिविधियों की खबर पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. मोहल्लेवासियों ने कार्यालय को घेरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की. घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर संचालित उक्त कार्यालय में लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. यहां देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा है. जिससे इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है. इसी आशंका को लेकर मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार्यालय का घेराव कर दिया. विवाद और हंगामे की खबर मिलने पर बसंतपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्यालय में मौजूद लॉज मालिक और विवाहित महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई.
पूछताछ के दौरान दोनों से मामले से संबंधित जानकारी ली गई. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने और इलाके में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की पहचान कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन के रूप में हुई. पुलिस ने प्रीमन कुमार जैन और संबंधित युवती के खिलाफ अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के सामने पेश किया.
आरोपी
 प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन, पिता सुभाष चंद जैन, उम्र 45 साल निवासी केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास राजनांदगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t