महिला से विवाद के बाद फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गांव में हड़कंप, परिजनों का आरोप- गला घोंटकर नीम के पेड़ पर लटकाया

A young man's body was found hanging from a noose after a dispute with a woman, causing panic in the village. Family members allege he was strangled and hanged from a neem tree.

महिला से विवाद के बाद फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गांव में हड़कंप, परिजनों का आरोप- गला घोंटकर नीम के पेड़ पर लटकाया

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महंत से एक गंभीर मामला सामने आया है. 23 साल के ज्वाला किरण का शव उसके घर से लगे नीम के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.
परिजनों ने मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ग्राम महंत के स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाला किरण का “नहीं आते हो” कहकर एक वीडियो बनाया गया था. इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा नावागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. जिसके चलते ज्वाला किरण को जेल भी जाना पड़ा था.
परिवार का आरोप है कि ज्वाला किरण की मौत आत्महत्या नहीं। बल्कि साजिश के तहत की गई है. परिजनों का दावा है कि पहले उसे चार पहिया वाहन में घुमाया गया. फिर रस्सी से गला घोंटकर घर से लगे नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका दिया गया. मृतक के बड़े पापा ने मांग किया कि जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ फौरन सख्त कार्रवाई की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t