जामगांव की स्कूल के सामने फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

A young man's body was found hanging in front of a school in Jamgaon, causing widespread public discussion and police investigating.

जामगांव की स्कूल के सामने फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/फिंगेश्वर/जामगांव : गरियाबंद जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. सुबह-सुबह स्कूल के सामने फांसी के फंदे पर युवक की लाश लटकते देख लोगों के होश उड़ गए. फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जामगांव हाई स्कूल के सामने मिली लाश की पहचान पिथौरा, गोपापुर निवासी दुलीचंद दीवान के तौर पर हुई है. खबर मिलने पर मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जामगांव हाई स्कूल के पास लोगों ने एक युवक का शव स्कूल के सामने फांसी के फंदे पर लटका देखा. जहां सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया.
मृतक की पहचान पिथौरा के गोपापुर निवासी दुलीचंद दीवान के रुप में की गई है. स्थानीय लोगों की खबर पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB