मामूली विवाद में पड़ोसी युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, रेत के ढेर में मिली लाश, पुलिस ने आरोपी दो नाबालिग बालकों को किया गिरफ्तार

A young neighbor was fatally stabbed following a minor dispute, his body was found in a sand pile, and the police arrested two minors.

मामूली विवाद में पड़ोसी युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, रेत के ढेर में मिली लाश, पुलिस ने आरोपी दो नाबालिग बालकों को किया गिरफ्तार

रायपुर : मामूली विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग बालक गिरफ्तार किए गए. मामला थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र का है. दोनों आरोपी और मृतक आपस में परिचित और एक ही मोहल्ले के निवासी हैं. वारदात के चंद घंटों के भीतर आरोपियों को पकड़ा गया. दोनों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 दिसम्बर को खबर मिली कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत स्थित सुभाष वार्ड नंबर 15 में एक स्थान पर रखे रेत के ढेर में ललित यादव निवासी नेवरा का शव लहू लुहान हालत में पडा हुआ है.
इस खबर पर थाना तिल्दा नेवरा एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल जाकर देखने पर पाया गया कि ललित यादव का शव लहू लुहान हालत में पड़ा था और ललित यादव के पेट के उपर दाहिने तरफ किसी धारदार वस्तु से मारने के चोट के निशान थे. किसी अज्ञात आरोपी द्वारा ललित यादव की हत्या करने की नियत से किसी धारदार वस्तु से उसके पेट में जानलेवा वार कर कत्ल कर दिया गया था.
कत्ल की वारदात को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा एवं प्रभारी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वारदात के बारे में मृतक के परिजनों सहित आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबिर लगाकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को खबर मिली कि मृतक को आख़री बार 2 नाबालिग लड़कों के साथ देखा गया था. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों बालक की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया.
पूछताछ में दोनों ने बताया गया कि मृतक से दोनों परिचित थे और एक ही मोहल्ले में रहते है. दिनांक घटना को किसी बात को लेकर हुये मामूली विवाद के कारण दोनों बालक अपने पास रखें धारदार हथियार से मृतक पर वार कर उसकी हत्या कर दिये थे.
दोनों नाबालिग बालकों को पकड़कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार जप्त कर दोनों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 564/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t