दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रायपुर, दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, महिलाओं को महतारी वंदन योजना की रकम का दिया तोहफा

President Draupadi Murmu reached Raipur on two-day visit to Chhattisgarh attended the convocation ceremony gave a gift of Mahtari Vandan Yojana amount to women

दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची रायपुर, दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, महिलाओं को महतारी वंदन योजना की रकम का दिया तोहफा

रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची. इस दौरान वह चार उच्च शिक्षा संस्थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति रायपुर एयरपोर्ट से सीधे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हो गई. राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में रायपुर एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ. दीक्षांत समारोह में 514 छात्रों को डिग्री बांटी. राष्ट्रपति के हाथों एम्स के 10 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया
ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी स्टूडेंट्स को मानवीय मूल्यों के साथ काम करने की सलाह दी. राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सभी नागरियों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है. आयुष्मान योजना से लोग लाभांवित हो रहे हैं. मेडिकल कॉलेज की सीट भी बढ़ाई गई है. नए एम्स बनाए गए हैं. एम्स, कम खर्च में अच्छी हेल्थकेयर और एजुकेशन देते हैं. एम्स से लोगों का विश्वास जुड़ा है, इसलिए दूर दूर से लोग एम्स में इलाज कराने आते हैं.
इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हुई. दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. शाम साढ़े 4 बजे तक राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्री दी.
शाम 5 बजे राष्ट्रपति नवा रायपुर में 'पुरखौती मुक्तांगन' (एक आदिवासी संग्रहालय) पहुंची. जहां उन्होंने स्थानीय आदिवासियों के साथ बातचीत की. राष्ट्रपति यहीं से रिमोट का बटन दबाकर आज 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दिवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि ट्रांसफर किया. इस मौके पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाओं ने राष्ट्रपति के सामने अपने अनुभव भी साझा किया.
बता दें कि शनिवार की सुबह राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. फिर कार्यक्रमों के लिए भिलाई आईआईटी के लिए रवाना होंगी. राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी. इसके बाद मुर्मू राजधानी रायपुर वापस लौटेंगी. फिर नवा रायपुर में पंडित दीनदयाल मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में हिस्सा लेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb