धमतरी की स्कूल के पास एटीएम तोड़फोड़ कांड का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
ATM vandalism case near Dhamtari school revealed, police arrested two vicious criminals and sent them behind bars
धमतरी : धमतरी जिले में हुई एटीएम तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों पर धारा 331(4), 305(अ), 62, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
शिकायतकर्ता हेमलता यारदा ने थाना सिटी कोतवाली में खबर दी कि उनके पड़ोसी उमाकांत वैध ने फोन कर बताया कि दानीटोला स्कूल के पास स्थित हिताची एटीएम (ID: MPZ12198) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान मुखबिर से मिली खबर पर पुलिस ने संदेहियों की तलाश कर शनि ढीमर और रामदयाल ध्रुव को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया. वारदात में इस्तेमाल औजार (गैती) को गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपियों से डेमो-रिक्रिएशन भी कराया. जिसमें घटना की पुष्टि हुई. पुख्ता सबूत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
शनि ढीमर : अपराध क्रमांक 217/2018, धारा 457, 380 भादवि, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
रामदयाल ध्रुव : अपराध क्रमांक 379/2008, धारा 376 भादवि, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
गिरफ्तार आरोपी
शनि ढीमर पिता उकेष ढीमर उम्र 27 साल निवासी दानीटोला स्कूल चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी
रामदयाल ध्रुव पिता बिसनाथ ध्रुव, उम्र 40 साल निवासी दानीटोला शीतला मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



