नजर हटी दुर्घटना घटी, व्यापारियों के लिए बड़ी सीख, व्यापारी की कार से 8 लाख रुपए से भरा बैग पार, सीसी कैमरे में दिख रहा अज्ञात संदेही

Accident occurs while attention is diverted, a big lesson for businessmen; a bag containing ₹8 lakh stolen from a businessman's car; an unknown suspect is seen on CCTV.

नजर हटी दुर्घटना घटी, व्यापारियों के लिए बड़ी सीख, व्यापारी की कार से 8 लाख रुपए से भरा बैग पार, सीसी कैमरे में दिख रहा अज्ञात संदेही

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. जिसने व्यापारियों और आम लोगों के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया है. एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग को चोरी कर लिया गया. उक्त बैग में करीब ₹8,00,000 था.वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक ने शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगद रकम निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया. इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने में व्यस्त हो गए.
इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने कार का दरवाजा खोलकर अंदर रखा बैग पार कर दिया. बैग में करीब ₹8,00,000 नगद बताए जा रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फौरन मौके से फरार हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी.. इतनी बड़ी रकम को कार में छोड़ना भी अपराधियों को मौका देने जैसा हो सकता है. सुरक्षा के प्रति थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान की वजह बन सकती है.
पुलिस की कार्रवाई जारी है. वहीं इस वारदात के बाद व्यापारियों और आम नागरिकों को भी अपनी निजी सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की जरुरत महसूस की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB