शहर सीरतुन्नबी कमेटी सदर सोहेल सेठी की जानिब से मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा में 10 मार्च से लग रहा ईद बाजार, एक ही जगह मिलेगा सब सामान

Eid Bazaar is being organised by City Seeratunnabi Committee President Sohail Sethi at Muslim Hall, Baijnathpara from March 10, all goods will be available at one place.

शहर सीरतुन्नबी कमेटी सदर सोहेल सेठी की जानिब से मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा में 10 मार्च से लग रहा ईद बाजार, एक ही जगह मिलेगा सब सामान

रायपुर : शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर सोहेल सेठी ने कहा कि मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा में 10 दिनों के लिए लगाया ईद बाजार लगाया जा रहा है. इस बाजार में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आकर ईद की खरीदारी कर सकेंगे. जहां कई तरह के सामान एक ही जगह पर आसानी से मुहैया होंगे.
इस ईद बाज़ार में कमेटी द्वारा सभी जरुरी इंतज़ाम किए जाएंगे. जैसे-
✔️ टेंट और स्टॉल की व्यवस्था
✔️ बिजली और लाइट का इंतज़ाम
✔️ गार्ड और सिक्योरिटी
✔️ साफ-सफाई और दीगर इंतज़ाम
✔️ आने वाले लोगों के लिए पार्किंग का इंतज़ाम
यह बाज़ार एक छोटे मेले के तौर पर आयोजित किया जाएगा. मेहंदी आर्ट, गेम ज़ोन वगैरह का भी इन्तेजाम रहेगा. ताकि शहर के लोग अपने परिवार के साथ आएं. सुकून से खरीदारी करें और ईद की तैयारियों का लुत्फ़ ले सकें.
➖➖➖
???? खिदमत की नीयत
उन्होंने कहा कि हाल ही में निगम की अतिक्रमण कार्रवाई में कई फुटकर और छोटे व्यापारियों की दुकानें हट गई हैं. जिसकी वजह से उनके परिवारों पर माली तौर से बड़ा असर पड़ा है. लिहाजा सीरत कमेटी की यह कोशिश है कि ऐसे जरुरतमंद कारोबारियों को इस ईद बाज़ार में मौका देकर उनकी रोज़ी-रोटी में सहारा दिया जा सके. हम उम्मीद करते हैं कि शहर के लोग इस ईद बाज़ार में आकर खरीदारी करेंगे और इस नेक पहल को कामयाब बनाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB