होली के दिन ज्वेलरी दुकान से चोरी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी गाजेश्वर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, शती चोर से जेवर बरामद
Theft from a jewellery shop on Holi; police arrested the accused Gajeshwar within 24 hours and sent him behind bars; jewellery recovered from the thief
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में होली के मौके पर हुई ज्वेलरी दुकान चोरी का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया. पुलिस ने आरोपी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 को होली के दिन प्रार्थी विनोद सोनी की कन्हैया जी रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर और ताला तोड़कर सेंध लगाई. अगले दिन 5 मार्च को सुबह दुकान खोलने पर प्रार्थी ने चोरी की जानकारी दी. चोरी गए सामान में 8 जोड़ी चांदी के पायल, 1 ब्रेसलेट, चांदी की चेन, चांदी का कड़ा, एक जोड़ा पुराने सोने के गहने, 3 गिल्ट की हसुली, 3 गिल्ट की चेन और 4 कंचन थाली शामिल थे.
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 305(a), 331(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और शक के आधार पर बकसपुर निवासी गाजेश्वर उर्फ छोटू पैकरा उम्र 22 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान में से 5 कांस की थाली, 5 कांस की प्लेट, 1 कांस का कटोरा, 1 हसली, 1 चांदी का ब्रेसलेट, 1 चांदी की चेन, 2 जोड़ी चांदी के पायल और 5 जोड़ी गिल्ट के कान के टॉप्स बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और जेवरात की बरामदगी के बाद मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने व्यापारी और आम जनता से अपील किया कि संदिग्ध गतिविधियों की खबर फौरन थाने को दें. ताकि अपराधों को समय रहते रोका जा सके.
कुसमी थाना प्रभारी ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का नतीजा है. उन्होंने बताया कि होली जैसे त्योहारी के मौके पर चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं. इसलिए व्यापारी सावधानी बरतें और सुरक्षा उपाय अपनाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



