नौकरी से निकालने का डर दिखाकर एसपी और अधिकारियों के नाम पर कर्मचारी से 11 लाख की उगाही, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार

Accused Praveen arrested for allegedly extorting Rs 11 lakh from an employee in the name of SP and other officials by threatening to fire him.

नौकरी से निकालने का डर दिखाकर एसपी और अधिकारियों के नाम पर कर्मचारी से 11 लाख की उगाही, आरोपी प्रवीण गिरफ्तार

बिलासपुर : एसईसीएल कर्मचारी को कार्रवाई और नौकरी से निकालने का डर दिखाकर कोरबा एसपी और एसईसीएल अधिकारियों के नाम पर 11 लाख की उगाही करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कटघोरा उपजेल भेजा गया है. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दीनदयाल पिता समारु उम्र 59 साल निवासी डफ क्यू-8, बल्गी कॉलोनी, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा, वर्तमान में एसईसीएल बल्गी परियोजना में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2024 में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को प्रवीण झा पिता रामानंद निवासी तैय्यब मस्जिद के पास बिलासपुर बताते हुए फोन किया और कहा कि वह फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा है. आरोपी ने शिकायत न करने के एवज में ₹8 लाख की मांग की. भयवश दीनदयाल ने किश्तों में ₹5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया.
बाद में आरोपी ने पुलिस अधीक्षक और एसईसीएल अधिकारियों के नाम पर ₹2.5 लाख की अतिरिक्त राशि की मांग की. अगस्त 2025 में उसने फिर 10 लाख की मांग कर ₹2.5 लाख का चेक ले लिया. इस तरह आरोपी ने कुल 11 लाख 10 हजार रुपये की उगाही की.
पुलिस ने आरोपी प्रवीण झा के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/25 के तहत धारा 308(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरु की. आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t