छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR शुरु, 3 नवंबर तक ट्रेनिंग, फिर घर-धर जाएंगे बीएलओ

SIR of voter lists begins in 12 states and union territories, including Chhattisgarh. Training will begin until November 3rd, and BLOs will then go door-to-door.

छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का SIR शुरु, 3 नवंबर तक ट्रेनिंग, फिर घर-धर जाएंगे बीएलओ

रायपुर : चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में SIR की घोषणा कर दी है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. SIR की पहले वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से मिलान हुआ. वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से 71% मिलान हो चुका है.
SIR सम्बन्धी प्रिंटिंग/ ट्रेनिंग 3 नवंबर तक होगी. 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक BLO घर- घर जाएंगे. BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे. BLO न्यूमेशन फॉर्म को मतदाता से ही कलेक्ट करेंगे. 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्ति ली जाएगी. 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा.
छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं और 24 हजार 371 मतदान केंद्र है. प्रदेश में 38 हजार 338 राजनीतिक पार्टियों के एजेंट है. राज्य के 33 जिलों में 467 ERO/AERO है.
एसआईआर के दौरान हर मतदाता को एक यूनिक फार्म दिया जाएगा। जिसमें पुराना पता, फोटो आदि छपा हुआ होगा। अगर मतदाता उस पते पर नहीं रह रहा है तो वह उसमें संशोधन कर सकता है. आयोग ने इस दौरान मतदाताओं को सुझाव दिया है कि गणना फार्म में अपने रंगीन फोटो लगाए ताकि जो पहचान पत्र जारी किए जाने है उनमें चेहरे उभरकर सामने आ सके.
दस्तावेज?
आधार कार्ड
पेंशन पहचान पत्र
जन्म प्रमाणपत्र
पासपोर्ट
मैट्रिक का प्रमाणपत्र
स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र
वन अधिकार प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र
मकान आवंटन प्रमाणपत्र
बैंक प्रमाण पत्र या पहचान पत्र
सरकार द्वारा पारिवारिक रजिस्टर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t