छट्ठी कार्यक्रम से लौटते वक्त पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 महिलाएं घायल, बाल-बाल बची 11 लोगों की जान, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
A high-speed Scorpio overturned while returning from a Chhath event, injuring six women. Eleven others narrowly escaped death, hospitalized, and undergoing treatment.
बालोद : बालोद जिले के पाकुरभाट गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. वाहन में सवार 11 लोग कार्यक्रम से लौट रहे थे. जिनमें से 6 महिलाएं घायल हुईं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो में सवार सभी 11 लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे. बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. गंभीर हादसे के बावजूद किसी की जान नहीं गई. जिससे परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



