एडमिशन इन कॉलेज: ऑनलाइन आवेदन न कर पाने वाले छात्र ऑफलाइन ले सकते हैं प्रवेश, 16 अगस्त तक मिलेगा मौका

Admission in College Students who are not able to apply online can take admission offline will get the chance till 16th August

एडमिशन इन कॉलेज: ऑनलाइन आवेदन न कर पाने वाले छात्र ऑफलाइन ले सकते हैं प्रवेश, 16 अगस्त तक मिलेगा मौका

रायपुर : कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है. उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से 16 अगस्त तक प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है. पहले प्रवेश की आखरी तारीख 31 जुलाई थी. कॉलेजों में बड़ी तादाद में सीटें खाली रहने और छात्रों की मांग पर उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की तारीख को बढ़ाया है. जो विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं. उन्हें भी ऑफलाइन प्रवेश दिया जा रहा है. विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. सीट खाली रहने पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा.
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के पोर्टल में आवेदन मंगवाए गए थे. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित कॉलेजों को प्रेषित किया. कॉलेज प्रबंधन मेरिट लिस्ट बनाकर प्रवेश देता है. लेकिन इस समय विश्वविद्यालय का पोर्टल बंद कर दिया गया है. इस वजह से ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन आवेदन के जरिए छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है.
शहर के शासकीय कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी बॉयो की सीटें तकरीबन भर गई हैं. वहीं बीएससी मैथ्स की सीटें खाली हैं. वहीं निजी कॉलेजों में बीए की भी सीटें खाली हैं. बीकॉम की सीटें ज्यादातर कॉलेजों की भर गई हैं. माना स्थित नवीन शासकीय कालेज में बीए, बीएससी, बीकॉम सभी कक्षाओं की सीटें खाली हैं. विद्यार्थी यहां पर आकर प्रवेश ले सकते हैं. जानकारों की माने तो इस वर्ष बीएससी मैथ्स की सीटें प्रदेशभर में खाली हैं. बहुत कम छात्रों ने बीएससी मैथ्स में प्रवेश लिए हैं. वही बीएससी बॉयो, बीएससी कंप्यूटर साइंस की सीटें भर गई हैं.
उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्नातक प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति(एनईपी) 2020 लागू कर दी है. एनईपी के तहत बहुत सारे बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा प्रणाली पर हुआ है. वार्षिक की जगह अब सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी. इसके अलावा भी बहुत सारे बदलाव हुए हैं. वहीं द्वितीय और तृतीय वर्ष में एनईपी लागू नहीं होगी. इन कक्षाओं की परीक्षाएं पहले जैसे वार्षिक ही होगी.
कॉलेजों में 16 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी. खाली सीटों पर छात्रों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिए जाएंगे. जिन विद्यार्थियों को अभी प्रवेश नहीं मिला. वो आखरी दिन कॉलेज पहुंचकर प्रवेश से संबंधित जानकारी ले सकते हैं. सीट खाली रहने पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा. वहीं आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी नहीं मिलने पर इन सीटों को भी अनारक्षित वर्ग में बदलकर प्रवेश दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb