अभनपुर में मारपीट कर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड, पुलिस ने नुकीले हथियार से वार करने वाले आरोपी ओम प्रकाश को किया गिरफ्तार
After assault in Abhanpur, video uploaded on Instagram, police arrested Om Prakash, accused of attacking with sharp weapon
रायपुर/अभनपुर : थाना अभनपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने मारपीट कर नुकीली चीज से वार किया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया. मामला सामने आते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओम प्रकाश साहू उर्फ ओम साहू (निवासी हसदा) के रुप में हुई है. आरोपी ने न सिर्फ पीड़ित से मारपीट की. बल्कि वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिससे लोगों में दहशत का माहौल फैल गया.
घटना की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



