गणेश प्रतिमा लेने गए बुजुर्ग से दिनदहाड़े 65000 रुपये की उठाईगिरी कर फरार हुए चोर, पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठने लगे सवाल

Thieves absconded after stealing Rs 65000 from an old man who had gone to buy Ganesh idol in broad daylight, questions started arising about security arrangements in pandals

गणेश प्रतिमा लेने गए बुजुर्ग से दिनदहाड़े 65000 रुपये की उठाईगिरी कर फरार हुए चोर, पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठने लगे सवाल

राजनांदगांव : शहर में गणेशोत्सव के बीच एक बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई है. नगर निगम स्कूल के फ्लावर के नीचे लगे गणेश पंडाल में बुधवार को एक बुजुर्ग के जेब से 65 हजार रुपये चोरी हो गए. बताया जा रहा है कि पीड़ित भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदने के लिए पंडाल पहुंचा था. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव शहर के प्रिंसेस अपार्टमेंट में रहने वाले लगभग 72 साल के दिलीप पुजारा अपने ड्राइवर के साथ दोपहर करीब 1 बजे गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गणेश प्रतिमा लेने के बाद दुकानदार को अपने पीछे जेब से रुपए निकाल कर दिए. इस जेब में उन्होंने पांच -पांच सौ के दो अलग-अलग बंडलों में 65 हजार रखा हुआ था. गणेश प्रतिमा लेने के दौरान उन्होंने दुकानदार को 500 रुपये का ज्यादा भुगतान कर दिया था. तो दुकानदार ने रुपए गिनकर 500 वापस लौटाये. इसके बाद बुजुर्ग 500 का नोट वापस अपनी जेब में डालने हाथ डाले तो जब से नोटों का बंडल गायब था. इसके बाद उन्होंने आसपास देखा मगर उन्हें कुछ समझ नहीं आया.
दरअसल इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके जेब से 65 हजार रुपये पार कर दिया. जैसे ही उसे घटना का पता चला. उसने फौरन पुलिस को खबर दी.
खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके. घटना के बाद पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t