2 दिन से लापता किसान की खेत में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
The body of a farmer missing for 2 days was found in the field, injury marks on the body, sensation spread in the area, family members suspected murder, police engaged in investigation
अंबिकापुर : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाराकोना बरगीडीह में 2 दिन से लापता एक किसान का शव बुधवार सुबह खेत में पड़ा मिला. उसके सिर, गले और पीठ पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. यह मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है.
सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाराकोना निवासी भदवा तिर्की उम्र 48 साल 25 अगस्त की सुबह खेत में काम करने के लिए फावड़ा लेकर घर से निकला था. उस दिन पत्नी भी साथ गई थी. लेकिन वह लौट आई थी. जब दिनभर भदवा तिर्की वापस न आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरु की.
उसी दिन उसकी पत्नी जब खेत पहुंची तो मेड़ पर फावड़ा पड़ा मिला. लेकिन भदवा का कोई पता नहीं चला. परिजन दो दिनों तक उसकी लगातार खोजबीन करते रहे. बुधवार सुबह भदवा के छोटे भाई को खेत में उसका शव पड़ा मिला. जो घर से करीब 300 मीटर दूर था.
घटना की खबर मिलने पर लुण्ड्रा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. उसके सिर, गले और पीठ पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. इस पर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों का बयान भी लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



