पत्नी और प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद चुम्मन की हत्या के मामले में फरार आरोपी केशु को पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा सलाखों के पीछे
After the arrest of his wife and lover, the absconding accused Kesu in the murder case of Chumman was arrested by the police and sent behind bars
गरियाबंद/कोपरा : गरियाबंद जिले की पाण्डुका पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबीता हासिल की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त 2025 को प्रार्थी बिसेलाल साहू ने थाना पाण्डुका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मृतक चुम्मन लाल साहू की हत्या हुई है. रिपोर्ट पर से थाना पाण्डुका में अपराध क्रमांक 59/2025 धारा 103(1), 331(8), 238(1), 62, 3(5) भा.न्या.सं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
घटना के बाद से फरार आरोपी केशु वर्मा उर्फ केशव वर्मा उम्र 22 साल निवासी श्रीराम चौक पटेल पारा, कोपरा थाना पाण्डुका को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली. इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



