दुकानों से नगदी और राशन सामग्री सहित 2 लाख 55 हजार की चोरी, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

2 lakh 55 thousand rupees including cash and ration material stolen from shops, police arrested 2 accused including a minor

दुकानों से नगदी और राशन सामग्री सहित 2 लाख 55 हजार की चोरी, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद/फिंगेश्वर : फिंगेश्वर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग राशन दुकानों में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. जिनमें एक नाबालिग बालक भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से 65,000 रुपये नगद, 1 टीपा तेल और 1 पैकेट चावल बरामद किया गया है. दोनों के खिलाफ पहले भी कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई 2025 को प्रार्थी नारायण साहू पिता सुपेत साहू उम्र 54 साल साकिन देवगांव थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 25 जुलाई 2025 की रात किराने की दुकान को बंद कर ताला लगाकर सोने चला गया. प्रार्थी सुबह उठ कर देखा तो दुकान के दरवाजा में लगा ताला निकला हुआ और अंदर जाकर देखा तो गल्ला नही था. गल्लक मे करीब 25000 रुपया नगदी था. साथ ही दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी. अलमारी में रखे नगदी 150000 रुपए और दुकान से 2 टीपा तेल कीमत 4100 रुपए और चार पैकेट चांवल कीमत 6000 रुपए भी नही था. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया.
इस रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर मे अपराध क्रमांक 233/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान 6 अगस्त 2025 को प्रार्थी श्रीराम देवांगन पिता पुनित राम देवांगन उम्र 57 साल साकिन बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बोरसी बस स्टैंण्ड मे प्रार्थी का होटल है. जिसमें पुरा काम खत्म कर के रात में होटल को बंद कर सोने के लिए घर चले गये. सुबह देखा तो स्टोर रुम के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था. और स्टोर रुम के अंदर अलमारी में रखा गुल्लक नही था. गुल्लक में करीब 80,000 रुपया नगद था. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है.
इस रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर मे अपराध क्रमांक 241/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया, दोनों मामलों की जांच के दौरान मुखबीर से खबर मिली कि ग्राम बोरसी के मिथलेश निषाद और एक नाबालिग के द्वारा बहुत ज्यादा पैसा अनावश्यक तरीके से शराब पीने और दूसरी विलासिता की चीजों में खर्च कर रहे है.
मुखबीर की इस खबर पर हमराह स्टाफ और गवाह के मौका ग्राम पहुंच कर आरोपी मिथलेश निषाद और नाबालिग बालक को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी और नाबालिग बालक के द्वारा ग्राम देवगांव और ग्राम बोरसी मे चोरी करना कबूल किया. दोनो आरोपियों से चोरी के कुल 65000 रुपया, 1 टीपा मनभावन कंपनी के तेल और एक पैकेट शुभम कंपनी के एचएमटी चांवल को छुपाकर रखा था. जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया. आरोपी मिथलेश निषाद पिता हीरासिंग निषाद उम्र 18 साल साकिन बोरसी और नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज हैं. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही.
गिरफ्तार आरोपी
01) मिथलेश निषाद पिता हीरासिंग निषाद उम्र 18 साल साकिन बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
02) एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB