छात्रा की खुदकुशी के बाद हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहे शादी शुदा युवक की मिली लाश, इधर ब्यूटी पार्लर में युवती ने दे दी जान

After the student's suicide, the body of a married man preparing for PSC while staying in a hostel was found, while a young woman committed suicide in a beauty parlor

छात्रा की खुदकुशी के बाद हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहे शादी शुदा युवक की मिली लाश, इधर ब्यूटी पार्लर में युवती ने दे दी जान

ब्यूटी पार्लर में युवती ने दे दी जान

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. पलारी थाना क्षेत्र के बघेल कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 25 साल की युवती स्वाति बघेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक खुदकुशी से पहले स्वाति ने पार्लर में काम करने वालों को व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए पार्लर बंद करने की खबर दी थी. इसके कुछ देर बाद ही उसकी खुदकुशी की खबर सामने आई. इस आखिरी मेसेज ने सबको झकझोर कर रख दिया है.
स्वाति बघेल मूल रुप से पठारीडीह गांव की रहने वाली थी और कुछ समय से पलारी के बघेल कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चला रही थी. स्वावलंबी और मेहनती मानी जाने वाली स्वाति की इस तरह खुदकुशी कर लेना उसके जानने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है.
घटना की खबर मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. अभी तक खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मोबाइल, सोशल मीडिया संदेश और पार्लर की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है.
 ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पीएससी की तैयारी कर रहे शादी शुदा युवक की मिली लाश

बिलासपुर : बिलासपुर में प्राइवेट हॉस्टल के बंद कमरे में युवक की लाश मिली. मृतक युवक पीएससी की तैयारी कर रहा था. यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र बिलासपुर की है. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. बता दें कि बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रही युवती की भी लाश मिली है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुरजपुर निवासी अमर प्रताप सिंह वर्तमान में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलू गुप्ता के हॉस्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. मृतक युवक को रविवार के बाद से उनके पड़ोसियों ने उन्हें नही देखा था. चिंतित आसपास रह रहे युवकों ने दरवाजे के बाहर से अमर प्रताप को काफी आवाज लगाई. लेकिन वह बाहर नहीं निकला।.इस पर कुछ अनहोनी की आशंका पर युवकों ने मंगलवार कोतवाली पुलिस को खबर दी.
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो बिस्तर में अमर प्रताप सिंह की संदिग्ध हालत में लाश मिली. पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया. और  घटना की खबर उन्होंने मृतक के परिजनों को भी दी है. बताया जा रहा है कि 32 साल का अमर प्रताप सिंह शादी शुदा था. उसका एक बच्चा भी है. युवक की मौत आखिर हुई कैसे हुई. इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

छात्रा नीलिमा की पंखे में टंगी मिली लाश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया. घर के कमरे में छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका के परिजनों में शोक की लहर है. मामला सीपत थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत नहरपारा निवासी सेवा निवृत बांगो परियोजना लेखापाल बीआर सत्यार्थी की 4 बेटी और एक बेटा है. सबसे छोटी बेटी वीलिना सत्यार्थी उम्र 29 साल पीएससी को तैयारी कर रही थी. सोमवार को बीआर सत्यार्थी का पूरा परिवार घूमने के लिए बिलासपुर आया था. उसी रात वह अपने गांव लौट गए. घर लौटने के बाद वीलिना भी अपने कमरे में चली गई थी. कुछ देर बाद घर वाले खाना खाने के लिए वीलिना कमरे में बुलाने गए. तो नीलिमा की पंखे में टंगी लाश मिली.
परिजन उसे फंदे से उतारकर बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बहरहाल, अलग-अलग प्रकरणों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो लोगों की मौत गंभीर है। मर्ग कायम पर पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है. जांच के साथ मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB