शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर हुआ फरार, बहला फुसला कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी आलोक अहुजा गिरफ्तार
Alok Ahuja, accused of raping a minor girl after luring her with the promise of marriage, arrested
बिलासपुर : तखतपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजन ने 4 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरु की. मुखबिर की खबर पर पुलिस ने आरोपी आलोक अहुजा पिता सुनील अहुजा उम्र 21 साल निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा और नाबालिग पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया.
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पीड़िता की नाबालिग उम्र जानते हुए भी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाया और उसके साथ बलात्कार किया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2) BNS एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी…
आलोक अहुजा पिता सुनील अहुजा, उम्र 21 साल निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



