मंदिर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति से अभद्रता, वीडियो वायरल, अपमान पर इलाके में भारी आक्रोश, आरोपी विनोद महोबिया गिरफ्तार

Video goes viral, desecration of Hanuman idol inside temple; outrage in the area over the insult; accused Vinod Mahobia arrested

मंदिर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति से अभद्रता, वीडियो वायरल, अपमान पर इलाके में भारी आक्रोश, आरोपी विनोद महोबिया गिरफ्तार

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां मझौली थाना क्षेत्र के खितौला पड़वार गांव में एक युवक ने शराब के नशे में हनुमान जी की प्रतिमा के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज करते हुए प्रतिमा को पैरों से कुचल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया.
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी युवक ने कई बार ऐसा किया है. लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उसकी हरकत को ग्रामीणों ने कैमरे में कैद कर लिया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी विनोद महोबिया के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रामपाल बाबा का अनुयायी है और भगवान या मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता. युवक की पहचान विनोद महोबिया के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में युवक गांव के मंदिर पहुंचा और वहां स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को लातों से कुचलना शुरु कर दिया. उसने न सिर्फ मूर्ति के साथ अभद्रता की. बल्कि भद्दी गालियां देते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया. इस पूरे कृत्य का वीडियो गांव के लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो सामने आते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे मझौली पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि जब पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची तो बड़ी तादाद में ग्रामीण थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मझौली थाना पुलिस ने आरोपी विनोद महोबिया के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, अपमान और शांति भंग करने के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. ताकि यह साफ हो सके कि घटना में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t