आधी रात गांधी मैदान में धधकी एल.आई.सी. प्रबंधक की क्रेटा, 1:30 बजे लगी आग, कार जलकर खाक. टायर फटने से दहशत का माहौल, कारण बना रहस्य
An LIC manager's Creta car caught fire at Gandhi Maidan at midnight, catching fire at 1:30 am, and burning to ashes. A tire burst caused panic, and the cause remains a mystery.
गरियाबंद : शहर के गांधी मैदान स्थित बीओ ऑफिस के सामने खड़ी एक क्रेटा कार में देर रात अचानक आग लग गई. घटना करीब रात 1:30 बजे की बताई जा रही है. इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक एल.आई.सी. प्रबंधक की कार ऑफिस के सामने हल्के कचरे के ढेर के पास खड़ी थी. इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयानक थी कि पूरी कार जलकर खाक हो गई. घटना की खबर मिलने पर देर रात फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक आग कार में पूरी तरह फैल चुकी थी और वाहन बुरी तरह जल चुका था.
वहीं खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह साफ़ नहीं हो पाया है कि कार में आग शॉर्ट सर्किट, कचरे में लगी आग या किसी अन्य कारण से लगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



