15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की कोशिश नाकाम, आरंग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

An attempt to lure a 15-year-old girl and take her away failed; Arang police arrested two accused and sent them behind bars.

15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की कोशिश नाकाम, आरंग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

आरंग : थाना आरंग पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अप० क्र० 153/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1), 87, 3(5) बीएनएस एवं 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. आरोपी सुनील कुर्रे उम्र 23 साल और कैलाश कुर्रे उम्र 22 साल निवासी सतनामी पारा नारा, थाना आरंग, जिला रायपुर, पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच ग्राम बरछा में हुई थी. पीड़िता की 15 साल की बेटी को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इस गंभीर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने फौरन जांच शुरू की.
जांच के दौरान, पुलिस ने 13 मार्च 2026 को पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया. पीड़िता का बयान महिला पुलिस अधिकारी के सामने दर्ज किया गया. जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ अप. क्र. 153/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1), 87, 3(5) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत मामला दर्ज किया गया.
पीड़िता के सुरक्षित बरामद होने के बाद आरोपी सुनील कुर्रे और कैलाश कुर्रे को गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपियों को केंद्रीय जेल रायपुर में भेजने का आदेश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB