रिंगरोड में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कुचला, दर्दनाक सडक़ हादसे में मौके पर ही मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

An elderly man on a morning walk was crushed by an unidentified speeding vehicle on the Ring Road. He died on the spot in the tragic road accident and could not be identified.

रिंगरोड में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कुचला, दर्दनाक सडक़ हादसे में मौके पर ही मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

रायपुर : राजधानी रायपुर के रिंगरोड पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया. इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंगरोड पर तड़के सुबह बुजुर्ग व्यक्ति रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गए. राहगीरों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी.
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 60 से 65 साल के बीच बताई जा रही है. फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस  रिंग रोड में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से वाहन की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB