श्मशान घाट के पास तंत्र-मंत्र क्रिया, मुंडन और नींबू समेत मिलीं संदिग्ध सामग्री, ग्रामीणों ने तांत्रिक समेत 9 लोगों को पकड़ा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Suspicious items—including materials for occult rituals, hair from tonsure ceremonies, and lemons—were found near the cremation ground; villagers apprehended nine individuals, including a *tantrik*, and the police subsequently arrested the accused.

श्मशान घाट के पास तंत्र-मंत्र क्रिया, मुंडन और नींबू समेत मिलीं संदिग्ध सामग्री, ग्रामीणों ने तांत्रिक समेत 9 लोगों को पकड़ा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से कथित तंत्र-मंत्र से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बालोद जिला में श्मशान के पास कुछ लोगों के तांत्रिक क्रिया करने की खबर ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया. घटनास्थल से नींबू सहित कुछ अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. सभी आरोपियों कोअदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
श्मशान के पास जुटे थे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक रनचिरई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में श्मशान के पास कुछ लोग कथित रुप से तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि करते दिखाई दिए. ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही रनचिरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद 9 लोगों को हिरासत में लिया।
मुंडन और पूजा सामग्री ने बढ़ाया शक
ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों द्वारा एक-दूसरे का मुंडन किया जा रहा था. इसके अलावा घटनास्थल से नींबू समेत अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है. इन गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
पितृ पक्ष से पहले श्मशान में गतिविधि
ग्रामीणों ने पुलिस को दी शिकायत में इस पूरी गतिविधि को संदिग्ध बताया। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले श्मशान के पास इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया. हालांकि, तंत्र-मंत्र के जरिए किसी विशेष मकसद की पूर्ति की जा रही थी या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है.
पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा
एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना के मुताबिक ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर रनचिरई थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया.
जेल ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों को गुण्डरदेही की अदालत में पेश किया. अदालत से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb