पानी में डूबने के दो मामलों में बुजुर्ग महिला और युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, दोनों केस की जांच में जुटी पुलिस

An elderly woman died a painful death due to drowning in water, mourning spread in the village, police engaged in investigation

पानी में डूबने के दो मामलों में बुजुर्ग महिला और युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम, दोनों केस की जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : अकलतरा विकासखंड के थाना मूलमुला के अंतर्गत ग्राम पंचायत झलमला में एक महिला की पानी में डूब जाने की वजह से मौत हो गई. इसकी खबर मुलमला थाना को दी गई.
खबर के आधार पर थाना के स्टाफ मौका पर पहुंच कर मृतक की पहचान होने के बाद शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया.
मृतिका विषहीन बाई पति जगन्नाथी उम्र करीब 60-65  साल साकिन झलमला थाना मुलमुला के रुप में पहचान कर लिया गया है. पुलिस के द्वारा पानी में डूब जाने की मर्ग कायम कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

जांजगीर चांपा जिले में ही पामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भडेसर मे एक युवक की मंगलवार की तड़के सुबह तालाब में तैरती लाश मिली है. घटना की खबर आग की तरह फैलते ही मौके पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की खबर  पामगढ़ पुलिस को दी गई.
मिली जानकारी की मुताबिक पुरंजन जोशी उम्र करीब 38 साल भडेसर गांव का निवासी है. मृतक की मां ने बताया कि मृतक रात 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था. आज तड़के सुबह ग्रामीणों ने पुरंजन जोशी की लाश गांव के पनभरिया तालाब मे तैरते देखा. घटना की खबर कोटवार सरपंच के जरिए पुलिस को दी गई है. पुलिस की जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t