SDRF ने मछली पकड़ते वक्त नाले में बहे दो दोस्तों के शव किया बरामद, इधर नहर से नग्न हालत में युवक की लाश, प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला
SDRF recovered the bodies of two friends who were swept away in a drain while fishing, while a naked body of a young man with his private parts cut off was found in the canal
SDRF ने मछली पकड़ते वक्त नाले में बहे दो दोस्तों के शव किया बरामद
दुर्ग : भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में बीते सोमवार 9 सितंबर की शाम को पीलू निषाद और पवन खुटेल मछली पकड़ने नाले पर पहुंचे थे. इस दौरान अचानक पवन का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा. पीलू ने उसे बचाने के लिए नाले में छलांग लगाई। लेकिन वह भी पानी की तेज धारा में बह गया.
घटना की खबर मिलने पर SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु किया. करीब 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को पीलू निषाद का शव बरामद किया गया. जबकि पवन खुटेल का शव आज सुबह नाले से 500 मीटर आगे कचरे और झाड़ियों में फंसा मिला. परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नहर से नग्न हालत में युवक की लाश, प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला
महासमुंद : महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमचा के नहर पुलिया के पास आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया. जब ग्रामीणों ने नहर में एक नग्न शव तैरते हुए देखा. शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया. इसकी खबर ग्रामीणों ने डायल 112 को दी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया. प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है. शव काफी पुराना मालूम हो रहा है और दो दिन से ज्यादा समय पानी में रहने की वजह से चेहरा क्षतिग्रस्त हो चुका है. जिसकी वजह से मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव की हालत देखकर यह भी शक जताया जा रहा है कि मामला संदिग्ध हो सकता है.
जांच के दौरान मृत व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान, गले पर धारदार हथियार से कटे का घाव, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे होने की बात सामने आई है. प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है. फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
कोतवाली पुलिस मृतक की पहचान और मौत की असल वजह की तलाश में जुटी हुई है. आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है. ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वजह का साफ खुलासा होगा. वहीं, घटना के बाद से ग्राम बेमचा और आसपास के क्षेत्रों में तरह–तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अगर किसी ने हाल के दिनों में अपने परिचित या परिजन की गुमशुदगी की खबर दी हो तो फौरन कोतवाली थाने से संपर्क करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



