सड़क किनारे सो रहे 2 मजदूरों को हाथी ने कुचला, सड़क-निर्माण में लगे दो श्रमिकों की मौत, इधर घर-बाड़ी में घुसकर तेंदुए ने किया बकरियों का शिकार
An elephant trampled two laborers sleeping on the roadside, killing two road-construction workers. Meanwhile, a leopard entered a home and hunted goats.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्रों में जंगली जानवरों की आवाजाही अब आम बात होती जा रही है. पिछले करीब 15 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. तेंदुआ आए दिन आबादी क्षेत्र के नजदीक पहुंचकर मवेशियों और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है. यह मामला ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम केराबाहरा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात तेंदुए ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर दो बकरियों को मार डाला. गांव निवासी रेखाराम सोम के घर में घुसे तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार कर लिया. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया था. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में वन विभाग की कार्रवाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों, महिलाओं और पशुपालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.
घटना की सूचना वन विभाग गरियाबंद को दे दी गई है. वन विभाग की टीम द्वारा मामले की जांच और तेंदुए की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, तेंदुए को आबादी क्षेत्र से दूर करने और प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है.
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की हिंसक गतिविधियों को देखते हुये ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने तथा पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधकर रखने की सलाह दी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
सड़क किनारे सो रहे 2 मजदूरों को हाथी ने कुचला
मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़ से लगे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां रविवार देर रात हाथी ने दो मजदूरों को कुचलकर मार डाला. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवसील गांव की आगे बस्ती की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण का काम चल रहा था. जिसमें जेसीबी मशीन और कई मजदुर लगे हुए थे. रविवार की देर रात मजदूर काम खत्म करने के बाद आग जलाकर खाना खाए और वहीं पास में ही आराम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक विशालकाय हाथी वहां आ धमका और मजदूरों पर हमला बोल दिया.
हमले में गौरव उम्र 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल अमर सिंह उम्र 35 साल ने सोनहत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. घटना की खबर मिलने के बाद गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



