गांजा परिवहन करते अभनपुर और दुर्ग के 2 आरोपी समेत अंतरराज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार, GRP के कांस्टेबलों के अकाउंट में करोड़ों का ट्रांजेक्शन
Interstate smugglers including 2 accused from Abhanpur and Durg were arrested while transporting ganja transactions worth crores in the accounts of GRP constables
अभनपुर और दुर्ग के दो आरोपियों को 18 किलो गांजा परिवहन करते किया गया गिरफ्तार
गरियाबंद : गरियाबंद जिला क्षेत्र अंतर्गत अवैध गांजा, हीरा, वन प्राणी, शराब के तस्करी और बिक्री करने वालों के साथ-साथ समाजिक बुराई जुआ, सट्टा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सभी थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में जानकारी इकठ्ठा और पेट्रोलियम के जरिए से संदिग्ध व्यक्तियों के ऊपर निगरानी रखी जा रही थी.
थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम को मुखबिर से खबर मिली कि दो व्यक्ति पल्सर मोटर साइकिल नम्बर CG04 PQ 5829 में एक काला और नीले रंग के बैग में अवैध तरीके से गांजा परिवहन और बिक्री के लिए ले जा रहे हैं की खबर पर थाना प्रभारी ने फौरन वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया.
थाना पुलिस टीम के साथ घटना स्थल ग्राम लोहझर मार्ग खैरझिटी तिराहा के पास मुखबिर के बताए गए हुलिया के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तिय ताकेश्वर विश्वकर्मा पिता कुमार विश्वकर्मा निवासी नायक बाँधा गायत्री मंदिर के पास थाना अभनपुर , योगेश साहू पिता विजय साहू निवासी ग्राम रवेली, पोस्ट तर्रा थाना पाटन जिला दुर्ग को रोक कर तलाशी लिया गया.
जिसके कब्जे से 18 किलो 840 ग्राम गांजा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस का पाए जाने से सामने उपस्थित गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, सहायक उप निरीक्षक संतराम यादव, प्रधान आरक्षक धनुष निषाद, डुकेश साहू, कृष्ण कुमार गिलहरे, आरक्षक डिगेश साहू, रिजवान कुरैशी, ओमप्रकाश भारती, यशवंत त्रिवेंद्र,अमित जांगड़े की विशेष भूमिका रही.
नाम आरोपी
ताकेश्वर विश्वकर्मा पिता कुमार विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी नायक बाँधा गायत्री मंदिर के पास थाना अभनपुर
योगेश साहू पिता विजय साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम रवेली, पोस्ट तर्रा थाना पाटन जिला दुर्ग
जप्त गांजा मात्रा 18.840 kg कीमती 1,88, 400 रूपए एवं मोटर सायकल CG 04 PQ 5829 जप्त किया गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गरियाबंद/देवभोग : थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक गौतमचंद गावडे को मुखबिर से खबर मिली कि दो व्यक्ति अपने कार में गांजा रखकर ओडिसा बोर्डर में खुटगांव चेक पोस्ट की तरफ निकले हैं. परिवहन और बिक्री के लिए ले जा रहे हैं.
इस खबर पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते सूचना तस्दीक पर हमारा स्टाफ के साथ खुटगांव चेक पोस्ट में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग के WAGON-R नम्बर UP32 UN 4110 ओडिसा से छत्तीसगढ की तरफ आ रही थी. उक्त वाहन को रुकवा कर वहां तलाशी के दौरान दो व्यक्ति कार में बैठे मिले नाम पता पूछने पर 01.) हरिओम पाल और 02) शैलेंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश का बताया.
कार के पीछे डिक्की खोलवाकर से चेक करने पर दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा रखा होना पाया गया. गांजा को गवाहों के सामने तौल करवाने पर 33 किलो 700 ग्राम कीमत 337,000 रुपए और चार पहिया वाहन कीमत 4 लाख का होना पाया गया.
गांजा को विधिवत गवाहों के सामने कब्जा लेकर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस का पाए जाने से अपराधियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. दोनों अंतरराज्यीय तस्करों को गांजा का तस्करी करते पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौतमचंद गावड़े, उप निरीक्षक अजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक खुमान महिलांग, प्रधान आरक्षक नेमीचंद पटेल, कपूरचंद नेताम, मुकेश टोप्पो, आरक्षक गोपाल साहू, जय कंसारी, केसरी प्रधान की विशेष भूमिका रही.
नाम आरोपी
(1) हरि ओम पाल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 35 साल निवासी ग्राम मौसमपुर थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)
(2) शैलेंद्र कुमार पिता दिनेश कुमार उम्र 34 साल निवासी ग्राम अंदापुर थाना महोली जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
धमतरी/नगरी : धमतरी जिले में अवैध तरीके से महुआ शराब बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी कड़ी में नगरी ब्लॉक के ग्राम सलोनी में बीते दिनों आबकारी अमला द्वारा छापामार कार्यवाही की गई.
जहां मानिक (मानू) मानिकपुरी के मकान में 10 लीटर अवैध महुआ शराब धारण करते पाया गया. जिस पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का मामला कायम कर मानिक मानिकपुरी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
वहीं दूसरे मामले में नगरी से लगे जंगल में छापामार कार्यवाही करते हुए 38 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया और महुआ शराब बनाने के लिए रखे करीब 4500 किलो महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया. साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गई.
जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही आबकारी विभाग और पुलिस थाना केरेगांव के स्टॉफ ने संयुक्त रुप से की. इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंन्हा सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गांजा तस्करी का खेल, GRP के कांस्टेबलों के बैंक अकाउंट में करोड़ों का ट्रांजेक्शन
बिलासपुर : गांजा की हेराफेरी में शामिल जीआरपी के चार आरक्षकों के खिलाफ वित्तीय जांच और आय के श्रोत संबंधी जांच शुरु हो गई है.
पुलिस अपने स्तर पर तस्करी में शामिल आरक्षकों की संपत्ति की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि बीते कुछ सालों में उनके खातों से तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन किया गया है
यह इतनी बड़ी रकम है कि कांस्टेबलों की सालाना आय से कई गुना ज्यादा है. जांच अफसर भी इस बात को लेकर हैरान है कि इतनी बड़ी रकम किस जरिए इनके बैंक खातों में पहुंचती रही है. जीआरपी में पदस्थ चारों जवान लक्ष्मण गइन, संतोष राठौर, सौरभ नागवंशी और मन्नू प्रजापति रेल एसपी के एंटी क्राइम यूनिट में थे.
0 ये थी इनकी ड्यूटी
ट्रेनों में होने वाली तस्करी, अपराध आदि पर लगाम लगाने इनको जिम्मेदारी दी गई थी.
0 इस तरह कर रहे थे गोलमाल
पद और रुतबे की आड़ में गांजा तस्करों को पकड़ने के बाद उनसे जब्त माल दूसरों को सप्लाई. कर रहे थे. तस्करों के खिलाफ बनाए गए मामलों में गांजा की तादाद कम बताकर बड़ी तादाद में खुद ही तस्करी कर रहे थे.
0 रात भर सिविल लाइन थाने में होती रही पूछताछ
तस्करी के आरोपी कांस्टेबलों को पकड़ने के बाद पूरी रात सिविल लाइन थाने में रखकर पूछताछ करते रहे. दूसरे दिन शाम को कोर्ट में पेश कर दो लोगों को जेल दाखिल किया और दो को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गई. दूसरे दिन दोनों आरक्षकों को भी जेल भेज दिया. इस पूरे मामले में पुलिस गोपनीयता के साथ ही अतिरिक्त सतर्कर्ता बरतते दिख रही है. वजह भी साफ है. महकमे की भद पिट रही है.
0. तस्करी का बड़ा चैनल
आरक्षक ट्रेनों में चढ़ते समय अपने साथ बाहरी भरोसेमंद लोगों को भी ले जाते थे. यही तस्करी के चैनल में साथ दिया करते थे. गांजा मिलने पर यही भरोसेमंद आधा माल लेकर ट्रेन से उतर जाते थे. फिर उसे सायरन और हूटर लगी पुलिस विभाग की तरह दिखने वाली एसयूवी कार से डीलर तक पहुंचाने का काम करते थे.
0 कहीं ये खाकी भी तो नहीं है राजदार
गांजा तस्करी के इस खेल और रैकेट में जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच के जवानों की संलिप्तता की संभावना भी जांच अफसर तलाश रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गरियाबंद : कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के और जिला आबकारी अधिकारी आर. एस. राठौर के मार्गदर्शन में संभागीय उडनदस्ता रायपुर और वृत्त राजिम जिला गरियाबंद के संयुक्त कार्यवाही की गई. जिसमें ग्राम बरेठीकोना नदी किनारे अवैध हाथ भटठी संबंधी कार्यवाही की गई है.
उक्त कार्यवाही के दौरान संभागीय उडनदस्ता टीम द्वारा एक लावारिस प्रकरण मात्रा 165 लीटर हाथ भटठी शराब जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 33 हजार रुपये और वृत्त राजिम टीम द्वारा एक लावारिस प्रकरण मात्रा 105 लीटर हाथ भटठी शराब अनुमानित बाजार मूल्य 21 हजार रुपये पकड़ा गया. उक्त दोनों मामलों में आरोपी का पता नही चलने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत लावारिस मामला कायम किया गया.
उक्त कार्यवाही में संभागीय उडनदस्ता टीम में विशेश्वर साव आबकारी उपनिरीक्षक, महेश साहू, आबकारी आरक्षक एवं वृत्त राजिम टीम में कन्हैयालाल कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक, रविन्द्र कुमार चौधरी, आबकारी आरक्षक एवं महिला नगर सैनिक कामिनी सोनी का योगदान सराहनीय रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



