वाल्व बंद करने के विवाद में कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, रायपुर के कोल्ड स्टोरेज कंपनी में साथी ने सोते वक्त पाने से किया हमला, आरोपी मजदुर गिरफ्तार

An employee was killed in a dispute over closing a valve; a colleague attacked him with a spade while he was sleeping at a cold storage company in Raipur; the accused worker was arrested.

वाल्व बंद करने के विवाद में कर्मचारी को उतारा मौत के घाट, रायपुर के कोल्ड स्टोरेज कंपनी में साथी ने सोते वक्त पाने से किया हमला, आरोपी मजदुर गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है. उरला थाना क्षेत्र स्थित गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में काम करने वाले महासमुंद निवासी मजदूर संतोष सोनवानी की हत्या कर दी. पुलिस ने साथी कर्मचारियों की खबर पर आरोपी रमाकांत तिवारी को सतना से गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गर्ग एग्रो कोल्ड स्टोरेज कंपनी में संतोष सोनवानी मजदूरी का काम करता था. 6 अप्रैल की शाम वह ड्यूटी पर था. इस दौरान संतोष और रमाकांत के बीच के बीच वाल्व बंद करने को लेकर विवाद हो गया. बीच-बचाव में अन्य कर्मचारी आए, जिसके बाद मामला शांत हो गया.
विवाद के बाद संतोष सो रहा था. तभी रमाकांत ने तैश में आकर पास रखे पाने से वार किया और भाग निकला। वहीं इलाज के दौरान संतोष ने दम तोड़ दिया. घटना की खबर पर उरला थाने में अपराध क्र. 126/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को सतना जिले के ग्राम मझियारकला से गिरफ्तार किया.
पूछताछ में मध्यप्रदेश के सतना जिले का निवासी आरोपी रमाकांत तिवारी ने घटना को आवेश में अंजाम देना कबूल किया. आरोपी के पास से पाना जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस वारदात के बाद कंपनी में काम करने वाले अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल है. उरला क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t