इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला, छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़के ने ढाई साल के मासूम बच्चे के साथ की दरिंदगी, मां ने रंगे हाथों पकड़ा
An incident that puts humanity to shame, in Chhattisgarh a minor boy raped an innocent two and a half year old child, mother caught him red handed
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 साल के लड़के के खिलाफ ढाई साल के मासूम से अनाचार करने का आरोप लगा है. यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित बच्चे की मां ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति में पेश किया. अस्पताल से लौटते ही मां ने पकड़ा आरोपी यह घटना सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चा अपने परिवार के साथ यहां किराए के मकान में रहता था. बच्चे की मां एक अस्पताल में काम करती हैं. बताया गया है कि वह शुक्रवार को अपने काम से वापस लौटीं और उन्होंने अपने बेटे को कमरे में अकेला पाया. जब वह कमरे में गईं तो उन्होंने देखा कि मकान मालिक का 13 साल का बेटा उनके ढाई साल के मासूम के साथ अनाचार कर रहा था. यह देखकर मां ने फौरन आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया. इसके बाद उन्होंने बिना देर किए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. मकान मालिक की असंवेदनशीलता इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है.
नाबालिग आरोपी के पिता मकान मालिक हैं. उसने अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद पीड़ित परिवार के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई. उसने पीड़ित परिवार को धमकी दी और उनसे फौरन मकान खाली करने के लिए कहा. पीड़ित परिवार को मकान मालिक के इस व्यवहार की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा. जिससे उनकी परेशानी और भी बढ़ गई.
सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया. मामले की जांच जारी है. और पुलिस अन्य कानूनी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस जघन्य अपराध के साथ-साथ मकान मालिक के असंवेदनशील व्यवहार की भी निंदा कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



