राजधानी में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, आरोपी फरार, कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

An old dispute took a violent turn in the capital, a youth was attacked, his condition was critical, the accused was absconding, questions are being raised about law and order

राजधानी में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, आरोपी फरार, कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है. जब पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने समैय्या राव पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. घायल युवक को नाजुक हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक समैय्या राव और आरोपी पिंटू के बीच कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के चलते पिंटू ने शुक्रवार को समैय्या को घेरकर उस पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले में लाठी-डंडे का इस्तेमाल किया गया. जिससे समैय्या गंभीर रुप से घायल हो गया.
वारदातके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. डीडीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है.
इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हमलावर की पहचान स्पष्ट रुप से होती दिख रही है. जिससे पुलिस को उसकी तलाश में मदद मिल सकती है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समैय्या राव की हालत फिलहाल स्थिर है. लेकिन उसे गहरे जख्म आए हैं. अस्पताल में मेडिकल टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है.
इस वारदात ने एक बार फिर से राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB