एक बाइक पर पांच सवार! रायपुर में फिर सामने आई यातायात पर लापरवाही, वायरल वीडियो से खुली पोल, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम बात
Five riders on one bike! Traffic negligence again exposed in Raipur, viral video exposed the truth, ignoring traffic rules is a common thing
रायपुर : राजधानी में आए दिन सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात से जुड़ी समस्याओं के बीच रायपुर यातायात पुलिस द्वारा जागरुकता फैलाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं.। इसके बावजूद आम जनता द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक बाइक चालक अपने साथ चार और लोगों को बैठाकर कुशालपुर स्थित वॉलफोर्ड सिटी के सर्विस रोड पर तेज गति से बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है. यह वीडियो न सिर्फ यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना को दर्शाता है. बल्कि लोगों की लापरवाही और जान की परवाह न करने की मानसिकता को भी उजागर करता है.
तेलीबांधा में एक हिट एंड रन का मामला आया सामने
इसी तरह बीती सुबह रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया. जिसमें एक कार चालक अमित चौहान ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए तीन महिलाओं को कुचल दिया. इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गईं. पुलिस द्वारा शहरभर में ई-चालान के जरिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई बाइक चालकों को उनके घर नोटिस भेजे जा रहे हैं. फिर भी कई लोग जुर्माने का मजाक बनाते हुए बाइक को नियमों की परवाह किए बिना चला रहे हैं.
हाईवे के ढाबा संचालक सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग करवा रहे
सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, हाईवे पर स्थित कई ढाबा संचालक भी यातायात में बाधा बन रहे हैं. ये ढाबे अपने सामने की सर्विस रोड को पार्किंग स्थल में बदल देते हैं. जिससे जाम की हालात पैदा हो जाते हैं. और हादसों का खतरा बढ़ जाता है. यातायात विभाग ने दो दिन शनिवार और रविवार को रात 8 बजे से लेकर 2 बजे तक ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान शुरु किया है. इसके अंतर्गत कई लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.
रायपुर पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग सड़क पर सावधानी बरतें. हेलमेट पहनें और नियमों का पालन करें ताकि खुद और दूसरों की जान सुरक्षित रह सके. फिर भी हालत यह है कि बहुत से लोग अब भी चेत नहीं रहे हैं. और लापरवाही के साथ नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



