6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म को लेकर कांकेर में उबाल, नाराज महिलाओं और वॉलेंटियर्स टीम ने निकाली आक्रोश रैली, दोनों दोषियों को फांसी देने की मांग
Angry women and volunteers staged a protest rally in Kanker over the rape of a 6-year-old girl, demanding the death penalty for both culprits.
कांकेर : कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर शहर में आक्रोश का माहौल है. शुक्रवार को बड़ी तादाद में महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर घटना के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया और रोहन कुमार जैन और अमित कुमार जैन दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की.
महिलाओं ने नया बस स्टैंड से रैली की शुरुआत की. जो घड़ी चौक पहुंचकर खत्म हुई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. रैली के बाद महिलाओं ने कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर रोहन कुमार जैन और अमित कुमार जैन दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की.
इस प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि अगर आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिली तो ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और समाज में असुरक्षा का माहौल बनेगा. उनका आरोप है कि नशे की प्रवृत्ति के कारण ऐसे अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. जिन्हें रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी है.
इस दौरान नीलिमा नारंग ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि आज छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई कर दोनों आरोपियों रोहन कुमार जैन 19 साल निवासी सिदेसर थाना कांकेर और अमित कुमार जैन 20 साल निवासी हॉट कोंगेरा थाना कांकेर को फांसी की सजा देने की मांग की मांग की.
उर्वशी यादव ने कहा कि ऐसे अपराधियों के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए. अगर इन्हें कड़ी सजा नहीं दी गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं.
इधर घटना के विरोध में कांकेर वॉलेंटियर्स टीम ने भी आक्रोश रैली का आयोजन किया. यह रैली कांकेर चौक से शुरू होकर जिला अस्पताल तक निकाली गई. जिसमें कई वर्गों के लोग शामिल हुए. रैली में शामिल लोगों ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने और समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई.
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. तभी ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है. रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



