मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिए फौरन करें आवेदन, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एप्लाय की आखरी तारीख 15 जनवरी, जानिए डिटेल
Apply immediately for the Chief Minister's Naunihal Scholarship Scheme. The last date for applying for the Post Matric Scholarship is January 15. Know the details.
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिए फौरन करें आवेदन
रायपुर : श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है. कलेक्टर जिला रायपुर के निर्देशानुसार श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा रहे हैं.
ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है. वे जल्द ही श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र या नजदीकी च्वाइस सेंटर के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मंडल द्वारा साफ किया कि 31 दिसंबर 2025 इस योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार करने की आखरी तारीख है. इसके बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप एप्लाय की आखरी तारीख 15 जनवरी
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बैंक खाता एवं आधार सीडिंग से संबंधित संशोधन की कार्यवाही postmatric-scholarship.cg.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है. विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन आवेदन, पंजीयन एवं नवीनीकरण की आखरी तारीख 15 जनवरी 2026 तय की गई है.
संस्थाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा
इसी तरह शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी कई चरणों की आखरी तारीखें तय की गई हैं-
•संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की आखरी तारीख- 5 फरवरी 2026
•शासकीय संस्थाओं द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की आखरी तारीख- 8 फरवरी 2026
•जिला कार्यालय द्वारा भुगतान हेतु राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की आखरी तारीख- 10 फरवरी 2026
•छात्रवृत्ति भुगतान जारी करने की आखरी तारीख- 15 फरवरी 2026
तय तारीख के बाद पोर्टल होगा बंद
विभाग ने साफ किया कि तय तारीखों के बाद शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर जरुरी कार्यवाही पूरी नहीं करने की हालत में अगर किसी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाता है तो इसके लिए संबंधित संस्था प्रमुख खुद जिम्मेदार होंगे.
छात्रवृत्ति योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुखों से समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



