गाड़ी साइड देने के विवाद में अटल विवि के कुलसचिव के साथ फॉर्च्यूनर सवार गुंडों ने की मारपीट, छात्रों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Atal University Registrar assaulted by goons in a Fortuner over a car-yielding dispute; students threaten protests, raising serious questions about law and order.

गाड़ी साइड देने के विवाद में अटल विवि के कुलसचिव के साथ फॉर्च्यूनर सवार गुंडों ने की मारपीट, छात्रों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

बिलासपुर : सड़क पर पासिंग को लेकर फॉर्च्यूनर चालक और एयू के प्रभारी कुलसचिव आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते फार्च्यूनर सवार ने कुल सचिव से मारपीट कर दी. कुलसचिव की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है. इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में भारी आक्रोश है. यह मामला तोरवा क्षेत्र में स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव तारनीश गौतम पिता कमल प्रसाद गौतम गुरूवार की सुबह 9.15 मिनट पर अपने घर से विश्वविद्यालय जाने निकले थे. वे अपनी कार नम्बर CG10 AS 8613 को खुद चला रहे थे. तोरवा स्थित स्वास्तिक हास्पिटल के पास पहुंचे थे. और हार्न के साथ ओवर टेक करने की कोशिश कर रहे थे. रास्ते में सफेद रंग की फॉर्च्यूनर नम्बर CG10 AT 0017 सवार कुछ युवकों के साथ गाड़ी को साइड देने को लेकर बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने डॉ. गौतम की गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया. उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की और उनका कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया.कार सवार दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी.
कुलसचिव की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है, वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है. ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
इस मामले  ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है. छात्रों का कहना है कि अगर एक वरिष्ठ शिक्षाविद सड़क पर सुरक्षित नहीं है. तो आम नागरिक की सुरक्षा का क्या होगा? छात्रों और शिक्षकों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी कि अगर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t