भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का चंद घंटों में खुलासा, राजनीतिक और व्यावसायिक रंजिश में हुई हत्या,नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
BJP leader Akshay Garg's murder case solved within hours; murder stemmed from political and commercial rivalry; four accused, including a minor, arrested
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा में भाजपा नेता और ठेकेदार अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 7 से 8 घंटों के भीतर एक नाबालिग आरोपी समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अक्षय गर्ग जो ठेकेदारी का काम करता है, अपने वाहन ईनोवा कार नम्बर JH05 DK 2244 से अपने काम के सिलसिले में 23 दिसंबर 2025 को अपने साईट, ग्राम कटोरी नगोई केम्प गया हुआ था. और करीब सुबह 10 बजे अक्षय गर्ग अपने केम्प के मेश के पास अन्य लेबरो से काम के बारे में बात कर रहा था. उसी समय चार पहिया वाहन में तीन अज्ञात लोग आए और अक्षय गर्ग को लोहे के धार दार टंगिया व चाकू से मारकर, चोट पहुंचाकर भाग गए.
अक्षय गर्ग के सिर के पीछे, हाथ, पेट में गभीर चोट लगी थी. इस वारदात की खबर मिलने पर अक्षय गर्ग के बड़े भाई अभय गर्ग, सुपरवाईजर पिनाकराम और अन्य लोग अक्षय गर्ग को इलाज के लिए हरिकृष्ण अस्पताल कटघोरा उसके ईनोवा वाहन से लेकर आए. जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उसकी मौत हो जाना बताया.
प्रार्थी जय गर्ग पिता स्व प्रदीप गर्ग उम्र 30 साल साकिन कटघोरा वार्ड नंबर 3 की रिपोर्ट पर थाना कटघोरा मे मर्ग क्रमांक 162/25 धारा 194 बीएनएसएस पर से अपराध क्रमांक 425/25 धारा 103(1), 238 (ए), 61(2), (ए), 3(5) BNS का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद गवाहो से पुछताछ कर भौतिक/ तकनिकी सबूतों को इकठ्ठा किया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्ग दर्शन मे विशेष टीम गठित कर करीब 7-8 घंटे में ही आरोपी (1) मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मलदा, थाना कटघोरा (2) विश्वजीत ओग्रे पिता स्व. नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 वर्ष निवासी सिघिया कोरबी, (3) गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 वर्ष निवासी मलदा (4) नाबालिग बालक को पुछताछ कर हिरासत में लिया गया. इन आरोपियो ने एक दिन पहले भी मृतक अक्षय गर्ग का पीछा कर हत्या करने का प्रयास किया था. लेकिन उक्त प्रयास मे नाकाम रहे.
जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की टंगिया, लोहे का चापड़, चार पहिया वाहन नम्बर CG12 BF 4345, वारदात के समय पहने कपडे, मोबाइल फोन और दुसरे सबूत जप्त किए गए. इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, विमल पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, पंकज ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी, निरीक्षक युवराज तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक परमेश्वर राठौर, अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिह, चंद्रपाल खांडे, चद्रधर राठौर, राम पाण्डेय, धनंजय नेटी व अन्य थाना व जिले के टीम के अहम योगदान रहा
आरोपी
1. मिर्जा मुस्ताक अहमद पिता महमूद अहमद उम्र 27 साल निवासी ग्राम मलदा
2. विश्वजीत ओग्रे पिता स्व नागेन्द्र ओग्रे उम्र 21 साल निवासी सिघिया कोरबी
3. गुलशन दास पिता त्रिभुवन दास उम्र 26 साल निवासी मलदा
4. नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



