कबीरधाम में फर्जी टीआई रामकुमार ने की अवैध वसूली, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर साहब' को सिखाया सबक, तीन साथी फरार, उठ रहे गंभीर सवाल
Fake TI Ramkumar made illegal extortion in Kabirdham; villagers surrounded and taught him a lesson; three accomplices absconded, raising serious questions.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में फर्जी अफसर बनकर अवैध उगाही का गंभीर मामला सामने आया है. धान परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में ग्रामीणों ने एक फर्जी टीआई को मौके पर ही पकड़ लिया. जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए. पूरा मामला जिले के केज़ेदाह गांव का है.
ग्रामीणों का आरोप है कि रामकुमार श्रीवास खुद को पुलिस का टीआई बताकर धान परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके साथी तहसीलदार के सरकारी वाहन में घूमकर खुद को अधिकारी बताकर वाहनों को रोकते थे. इधर तहसीलदार मामले से खुद को अनजान बता रहें हैं.
ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने आरोपी रामकुमार को पकड़कर बंधक बना लिया. आरोप है कि इस पूरे गिरोह में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे. वहीं वन विभाग के चेक पोस्ट में तैनात एक चौकीदार के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है.
खबर मिलने के बाद लोहारा के तहसीलदार विवेक गुहैया मौके पर पहुंचे. लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें भी घंटों तक घेरकर रखा. हालात बिगड़ते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने फर्जी टीआई रामकुमार श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. इस मामले में बड़े अवैध उगाही करने वाले बड़े गिरोह का खुलासे होने की उम्मीद है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक अपराधी के पास तहसीलदार की सरकारी गाड़ी कैसे पहुंची???
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



