1 करोड़ के लिए ससुर को तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, लाश ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम, टाटा मैजिक जप्त, दामाद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Father-in-law strangled to death with a wire for ₹1 crore; attempt to dispose of the body foiled; Tata Magic vehicle seized; three accused, including the son-in-law, arrested.

1 करोड़ के लिए ससुर को तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, लाश ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम, टाटा मैजिक जप्त, दामाद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में करीब एक करोड़ रुपये की जमीन की रकम को लेकर चल रहे विवाद में दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, दामाद ने ससुर की हत्या कर दी. और खारुन नदी में लाश फेकने के प्लान बनाई,  गश्त में घूम रही पुलिस जब टाटा मैजिक वाहन को रोकने की कोशिश की तो आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में वाहन जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मोहन निषाद का अपने बड़े दामाद हेमराज निषाद के साथ जमीन बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. 4 सितंबर की रात शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ. जिसके बाद हेमराज ने कथित तौर पर जीआई तार से गला घोंटकर अपने ससुर की हत्या कर दी.
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चादर में लपेट दिया और उसे टाटा मैजिक वाहन नम्बर CG04 PV 0780 में रखकर खारुन नदी में फेंकने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान धरसीवां थाना क्षेत्र के परसतराई में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर संदिग्ध टाटा मैजिक पर पड़ गई. पुलिस की सक्रियता की वजह से शव को ठिकाने लगाने की आरोपियों की कोशिश नाकाम हो गई. 
4 सितंबर की रात करीब 1:15 बजे धरसीवां पुलिस की टीम परसतराई इलाके में नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी. इसी दौरान सामने से एक टाटा मैजिक वाहन आता दिखाई दिया. पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया. लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे पीछे लेना शुरू कर दिया. इससे पुलिस को वाहन में कुछ संदिग्ध होने का शक हुआ.
पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने खुद को रावाभाठा का रहने वाला बताया और कहा कि टाटा मैजिक बुकिंग में चल रही है. वाहन में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था. इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे. इनमें से एक ने खुद को रावाभाठा का जिला अध्यक्ष बताया. दोनों बाइक सवार कुछ देर बाद वहां से आगे निकल गए. जबकि टाटा मैजिक सवार लोग पुलिस से बचने की कोशिश करते रहे.
शक बढ़ने पर पुलिस ने मुरेठी रोड की तरफ अपना पेट्रोलिंग वाहन खड़ा कर रास्ता रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही टाटा मैजिक चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से परसतराई बस्ती की तरफ दौड़ा दिया. पुलिस टीम ने फौरन वाहन का पीछा शुरू किया. कुछ दूरी पर शीतला मंदिर के पास चालक ने टाटा मैजिक रोक दी. इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग निकले. पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वे मौके से फरार होने में कामयाब रहे.
इसके बाद पुलिस ने टाटा मैजिक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन के अंदर चादर में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और मृतक की पहचान मोहन निषाद के रूप में हुई.
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को जमीन की रकम को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद की जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक करीब एक करोड़ रुपये की जमीन बेचने के बाद मिली रकम को लेकर मोहन निषाद और उनके बड़े दामाद हेमराज निषाद के बीच विवाद था. 4 सितंबर की रात पार्टी के दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच दोबारा विवाद हुआ.
आरोप है कि इसी दौरान हेमराज ने जीआई तार से गला घोंटकर मोहन निषाद की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और मृतक के बड़े दामाद हेमराज निषाद के अलावा उसके चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरे हालात और लाश को ठिकाने लगाने की प्लान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता अहम रही. समय रहते संदिग्ध वाहन को रोकने और उसकी तलाशी लेने से शव को खारुन नदी में फेंकने की कथित कोशिश नाकाम हो गई. मामले में आगे की जांच जारी है.
आरोपी
हेमराज निषाद उर्फ भूरी, उम्र 30 साल निवासी रावांभाठा केंवट पारा वार्ड नंबर 14, थाना खमतराई रायपुरमृतक के बड़े दामाद हेमराज निषाद
रोहित निषाद, उम्र 19 साल निवासी निषादपारा रावांभाठा रायपुरचाचा रोहित निषाद
संजय चौहान उर्फ मोरध्वज, उम्र 31 साल निवासी रावांभाठा पुरानी बस्ती  रायपुरदोस्त संजय निषाद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?