भाजपा कार्यकर्ता को दूल्हे की कार ने मारी टक्कर, रिश्तेदार को छोड़कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम

BJP worker was hit by the groom's car, tragic accident happened while returning after dropping a relative, died during treatment, mourning spread

भाजपा कार्यकर्ता को दूल्हे की कार ने मारी टक्कर, रिश्तेदार को छोड़कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ता को दूल्हे की गाड़ी ने टक्कर मार दी. गंभीर रुप से घायल कार्यकर्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी मौत से युवाओं में गहरा दुख और मायूसी है. बहुत कम उम्र में निधन होने से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा है.यह हादसा अंबागढ़ चौकी मार्ग पर दनगढ़ क्षेत्र के ग्राम आड़ेझर के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम रेंगाडबरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता डोमेन्द्र निषाद उम्र 25 साल शुक्रवार को अपने रिश्तेदार को छोड़ने मोहला गया था. दोपहर 3 बजे के आसपास लौटते समय अंबागढ़ चौकी मार्ग पर ग्राम आड़ेझर के पास उनकी बाइक की टक्कर शादी के लिए बरात जा रही एक दूल्हे की कार से हो गई. सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए डोमेंद्र निषाद को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई. इसके बाद शनिवार को राजनांदगांव में पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 3 बजे शव उसके गृहग्राम भेजा गया. जहां ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि डोमेंद्र निषाद की असमय मौत से भाजपा परिवार में शोक की लहर है. डोमेंद्र पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक था. जो गांव और क्षेत्र के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखता था. उनके जाने से युवाओं में गहरा दुख और मायूसी है. बहुत कम उम्र में निधन होने से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB