नहाने गई बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से गई जान, रात में फिसलकर गिरी, इधर बच्ची और युवती की डूबकर मौत, पसरा मातम

An old woman who went to take a bath died by drowning in a pond, she slipped and fell at night, here a girl and a young woman died by drowning, mourning spread

नहाने गई बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से गई जान, रात में फिसलकर गिरी, इधर बच्ची और युवती की डूबकर मौत, पसरा मातम

बच्ची और युवती की डूबकर मौत

अंबागढ़ चौकी- गंडई पंडरिया : अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के बांधाबाजार में तालाब में डूबने से एक ढाई साल की बच्ची और केसीजी जिला के छुईखदान क्षेत्र के ग्राम खैरबना में एक 17 साल की लड़की की मौत होने का मामला सामने आया है. हादसे से बच्ची व युवती के परिवार में मातम का माहौल है. दोनों ही मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बांधाबाजार में एक तीन साल मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. तीन साल की जानकी पिता पवन गंधर्व खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई और पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई.
बांधाबाजार निवासी पवन गंधर्व हादसे के वक़्त अपनी पत्नी के साथ घर पर अपने अपने काम पर बीजी थे. इस दौरान मासूम बच्ची जानवी घर के पास एक पालतू कुत्ते के साथ खेल रही थी. तभी जानवी कुत्ते के साथ तालाब में बनी पचरी तक पहुच गई और तालाब में जा गिरी. जिसकी भनक उसके माता-पिता को नही लग पाई. इस दौरान पालतू कुत्ते ने शोर मचाना शुरु कर दिया. कुत्ते को भौंकने की आवाज सुन कर आसपास के लोग तालाब की तरफ भागे और बच्ची को पानी डूबते देखे.
वहीं बुधवार को ही छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबना निवासी सुखचरण पटेल की लड़की 17 साल की बेटी उर्मिला पटेल की तालाब में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि उर्मिला पटेल अपनी मां मीना बाई पटेल के साथ रोजाना नहाने के लिए तालाब जाती थी. बुधवार को वह पहले से ही खलिहान के पास स्थित तालाब में नहाने चली गई. ग्रामीणों ने बताया कि नहाने के दौरान उर्मिला पटेल को अचानक मिर्गी आ गई. और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि सुखचरण पटेल के दो लड़की और एक लड़का है. जिसमें से मृतिका उर्मिला पटेल मंझली बेटी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नहाने गई बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत, रात में फिसलकर गिरी, सुबह नहाने पहुंचे लोगों ने देखा शव

बालोद : गुरुवार सुबह बालोद शहर के रिठिया तालाब में एक बुजुर्ग महिला की लाश तैरती हुई मिली. जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृत महिला की पहचान जवाहरपारा निवासी गीता सारथी उम्र 60 साल के रुप में हुई है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला भीख मांगकर जिंदगी गुजार रही थी और अक्सर तालाब में नहाने जाया करती थी. आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात वह नहाने के लिए तालाब गई थी। तभी पैर फिसल गया और वह डूब गई.
सुबह जब मोहल्ले के लोग रोजाना की तरह नहाने तालाब पहुंचे तब उन्होंने शव को पानी में तैरते देखा और फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही बालोद पुलिस सुबह 9 बजे मौके पर पहुंची. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल के मर्च्युरी भेजा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB