अस्पताल से बच्चा चोरी, एक दिन पहले ही जन्मे बच्चे को लेकर भागी दो महिलाएं, ट्रेन से भागने में हुई नाकाम, चेनपुलिंग कर पुलिस ने पायल और रानी को दबोचा

Baby stolen from hospital, two women ran away with a baby born a day before, failed to escape from train, police caught Payal and Rani by chain pulling

अस्पताल से बच्चा चोरी, एक दिन पहले ही जन्मे बच्चे को लेकर भागी दो महिलाएं,  ट्रेन से भागने में हुई नाकाम, चेनपुलिंग कर पुलिस ने पायल और रानी को दबोचा

रायपुर : राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा अस्पताल से बच्चा चोरी कर एक महिला उसे लेकर ट्रेन से भागने की तैयारी थी. लेकिन समय रहते CCTV फुटेज की मदद से महिला चोर को पकड़कर बच्चे का रेस्क्यू कर लिया गया. इस पूरे मामले में अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी कंपनी का अहम योगदान है. आरोपी दो महिलाओं को मौदहापारा थाने में पुलिस की मदद से सौंप दिया गया है. जहां उससे पूछताछ जारी है.
दरअसल अंबेडकर अस्पताल में शिशु वार्ड से एक संदिग्ध महिला ने वहां से एक बच्चा उठाया और उसे लेकर वे सीधे भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची. देखते ही देखते अंबेडकर अस्पताल में ये बात आग की तरह फैल गई कि एक महिला ने वार्ड से बच्चा चोरी कर लिया है. इसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई.
इसी CCTV फुटेज के आधार पर अंबेडकर अस्पताल के सिक्योरिटी विभाग के सदस्य पुलिस के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में भागने की कोशिश प्रयास कर रही महिला को चलती ट्रेन में चेनपुलिंग कर रोक लिया. जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में अस्पताल के सुपरवाइजर सूरज राजपूत और राउंडर अजहर खान का अहम योगदान रहा.
आरोपी दोनों महिला का नाम पायल साहू, रानी साहू है. दोनों महिलाएं बच्चे को चोरी कर रायपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर फरार होने की फिराक में थी. पुलिस की सजगता से नवजात बच्चे को सकुशल बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि, नवजात को जन्म 3 जनवरी हो हुआ है.
इस घटना ने अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत को रेखांकित किया है. समय पर की गई सतर्कता और सीसीटीवी के इस्तेमाल से एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस अब इस महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI