गौमांस तस्करी का खुलासा, पुलिस ने जशपुर जिला के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, प्लास्टिक थैलियों में भरा कच्चा मांस बरामद
Beef smuggling exposed, police arrested 5 accused from Jashpur district and sent them to jail, raw meat stuffed in plastic bags recovered
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पुलिस ने गौमांस की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से एक स्कॉर्पियो वाहन और छह किलो गौमांस बरामद हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक10 अप्रैल को मुखबिर से खबर मिली कि एक स्कॉर्पियो में कुछ लोग झारखंड के गोविंदपुर से टिकैतगंज रोड होते हुए जशपुर आ रहे हैं. पुलिस ने टिकैतगंज-पीढ़ी मार्ग पर घेराबंदी कर स्कॉर्पियो नम्बर CG10 F 6601 को रोका. भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा गया. वाहन से छह प्लास्टिक थैलियों में भरा कच्चा मांस भी मिला.
पशु चिकित्सक ने जांच में इसकी गौमांस होने की पुष्टि की. गिरफ्तार आरोपियों में जेवियर तिर्की, विपिन तिर्की, आनंद किशोर एक्का, महावीर महतो और मनोज राम शामिल हैं. सभी आरोपी जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने झारखंड के गोविंदपुर बाजार से गौमांस खरीदने की बात कबुल की है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
जेवियर तिर्की उम्र 33 साल निवासी ग्राम सलखाडांड़ थाना बगीचा
विपिन तिर्की उम्र 40 साल निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा
आनंद किशोर एक्का उम्र 46 साल निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव
महावीर महतो उम्र 35 साल निवासी ग्राम फतेहपुर थाना जशपुर
मनोज राम उम्र 29 साल निवासी डोडकाचौरा थाना जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



