10 साल पहले लव मैरिज, चरित्र शंका पर ड्यूटी पर निकली महिला नगर सैनिक की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति सोहन साहू ने किया सरेंडर

Love marriage 10 years ago, female municipal soldier strangled to death while on duty due to suspicion of character, accused husband Sohan Sahu surrendered

10 साल पहले लव मैरिज, चरित्र शंका पर ड्यूटी पर निकली महिला नगर सैनिक की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति सोहन साहू ने किया सरेंडर

गरियाबंद/पांडुका : गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आज सुबह नगर सैनिक के पद पर पदस्थ महिला की हत्या उसके पति ने कर दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह वारदात ग्राम पंचायत बारुका के आश्रित ग्राम राउत डेरा और राचरडेरा के बीच बिसली डेरा के जंगल में हुई. हत्या के बाद आरोपी पति खुद पाण्डुका थाने पहुंचा. पुलिस मामले की जांच कर रही है
मिली जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा हॉस्टल गरियाबंद में पदस्थ महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव 32 साल की उनके ही पति सोहन साहू ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति पाण्डुका थाना पहुंचकर खुद मामले की खबर पुलिस को दी. बताया जा रहा कि चरित्र शंका पर पति ने वारदात को अंजाम दिया है.
घटना की खबर के बाद थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रहे हैं. गले में नाखून के निशान है. थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
आरोपी पति और मृतका दोनों मुरमुरा गांव के हैं. 10 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. पति राजमिस्त्री का काम करता है और दोनों गरियाबंद में रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं. पिछले एक हफ्ते से ओमिका अपने मां के घर रह रही थी. हास्टल ड्यूटी के बाद छुट्टी पर घर आई थी.
ओनिका गरियाबंद के छात्रावास में नगर सैनिक के रूप में तैनात थी. आज ड्यूटी ज्वाइन करने पति के साथ बाइक से वापस जा रही थी. दोनों गांव से 10 किमी आगे पहुंचे थे, इसी बीच दोनों का विवाद हुआ. इस दौरान पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि चरित्र शंका को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होते रहता था.
फिलहाल पांडुका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी पति की मानसिक स्थिति और घटना के समय के घटनाक्रम को समझने के लिए उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है. इस बीच मृतका के परिवार ने भी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. गरियाबंद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB