गरियाबंद सोनई रुपई मंदिर में मधुमक्खियों का तांडव, मची चीख-पुकार, प्रसाद छोड़ जान बचाकर भागे 12 से ज्यादा श्रद्धालु, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
Bees rampage at the Gariaband Sonai Rupai temple, causing widespread outcry, with more than 12 devotees fleeing for their lives, hospitalized and undergoing treatment.
ग़रियाबंद : ग़रियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सोनई रूपई मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर धावा बोल दिया. इस हमले में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करने और अपनी मन्नत पूरी करने पहुंचे थे. श्रद्धा और उल्लास के माहौल में सभी लोग पूजा के बाद एक साथ बैठकर खाना (प्रसाद) खाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच अज्ञात कारणों से मधुमक्खियां भड़क गईं और सीधे इंसानों पर हमला कर दिया.
चश्मदीदों ने बताया कि हमला इतना अचानक और भीषण था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. ग्रामीण अपने खाने की थालियां छोड़कर सिर पर पैर रखकर भागने लगे. मंदिर परिसर में देखते ही देखते सन्नाटा पसर गया और सिर्फ चीख-पुकार सुनाई देने लगी. कई लोग मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े.
घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत अब खतरे से बाहर है. लेकिन मधुमक्खियों के डंक की वजह से शरीर में सूजन और दर्द की परेशानी बनी हुई है.
इस घटना के बाद मंदिर आने वाले अन्य श्रद्धालुओं को भी एलर्ट रहने की सलाह दी गई है. धुंए से मधुमक्खियां भड़क जाती है. ऐसा अंदेशा है कि धुएं के चलतेम धुमक्खियां भड़की होंगी. इसके अलावा लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अक्सर मधुमक्खियां आक्रामक हो जाती हैं. ऐसे में पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



