छत्तीसगढ़ में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा, व्हाट्सएप से लड़कियों के फोटो भेजकर शादी का झांसा, 37 लाख की ठगी, दो आरोपी सलाखों के पीछे
Fake marriage bureau busted in Chhattisgarh, sending photos of girls via WhatsApp and promising marriage, duping people of 37 lakh rupees, two accused behind bars
राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी मैरिज ब्यूरो चला कर ठगी करने वाले संचालक और मैरिज ब्यूरो के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों द्वारा मैरिज ब्यूरो का संचालन कर युवतियों की फर्जी फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेज कर रजिस्ट्रेशन, पैकेज व फैमिली मीटिंग के नाम पर ठगी की जाती थी.
राजनांदगांव शहर के सृष्टि कॉलोनी में लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो का संचालन कर युवकों से ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले की शिकायत पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल जप्त किया है.
पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच में 2286 युवतियों की फोटो डाउनलोड पाया गया. एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि फर्जी मैरिज ब्यूरो के जरिए आरोपियों द्वारा युवतियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को भेजा जाता था.
इस मामले में पुलिस ने शहर के लेबर कॉलोनी निवासी नेहा पाठक और कबीरधाम जिले के ग्राम जंगलपुर निवासी धर्मेन्द्र मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों द्वारा रजिस्ट्रेशन, पैकेज और मीटिंग के नाम पर युवकों से 30 से 40 हजार रुपये तक की राशि ली जाती थी. बाद में किसी कारण का बहाना बनाकर संपर्क बंद कर दिया जाता था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 नग एंड्रॉइड मोबाइल, 14 नग की-पैड मोबाइल तथा 9 नग रजिस्टर, कॉपी जप्त किया है. पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते का पिछले 1 साल का स्टेटमेंट हासिल करने पर युवक-युवतियों से कुल 37 लाख 69 हजार का लेन-देन पाया गया.
आरोपी
लेबर कॉलोनी निवासी नेहा पाठक
कबीरधाम जिले के ग्राम जंगलपुर निवासी धर्मेन्द्र मानिकपुरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



