तालाब में तैरता मिला लापता 14 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में फैली सनसनी, सदमे में परिजन, हादसा या कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस
Body of a missing 14-year-old boy found floating in a pond; the incident has caused a stir in the area, leaving his family in a state of shock. Was it an accident or something else? The police have launched an investigation.
बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत ठाकुरकापा स्थित साव तालाब में 14 साल के नाबालिग बालक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान देवेंद्र पटेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बालक घर से अचानक लापता हो गया था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिवार के सदस्य गुमशुदगी दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे थे. इसी दौरान तालाब में शव मिलने की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
घर से लापता हुआ था 14 साल का देवेंद्र
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठाकुरकापा निवासी देवेंद्र पटेल शुक्रवार को अपने घर से लापता हो गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी. परिवार के सदस्यों ने गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की. परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की. लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने तखतपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया. इसी दौरान गांव के साव तालाब में एक बालक का शव तैरता हुआ मिलने की जानकारी सामने आई.
साव तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप
ग्राम ठाकुरकापा के साव तालाब में शुक्रवार को एक बालक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय स्तर पर इसकी खबर पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया. इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की. खबर मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान देवेंद्र पटेल के रूप में की.
बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम
देवेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया. जिस बच्चे की तलाश में परिजन इधर-उधर भटक रहे थे. उसका शव तालाब से बरामद होने की खबर ने सभी को झकझोर दिया. परिवार के सदस्य बच्चे के सुरक्षित लौटने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन अचानक उसकी मौत की जानकारी सामने आ गई.
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा था बालक
परिजनों के मुताबिक देवेंद्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान था. हालांकि वह तालाब तक कैसे पहुंचा और किन पहालात में पानी में गिरा. इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है. फिलहाल बालक की मौत को लेकर किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी
तखतपुर थाना प्रभारी सतीश साहू ने बताया कि बालक के परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे. इसी दौरान ठाकुरकापा गांव के तालाब में शव मिलने की खबर मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई. इसके बाद पंचनामा सहित जरुरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को मर्चुरी में रखवाया गया. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर बालक की मौत की असल वजह का पता लगाया जाएगा.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



